राजस्व मंडल ने एक आदेश जारी करते हुए तहसीलदार एंव नायब तहसीलदार के करीब 341 अधिकारियों के तबादले कर दिए है। सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से रिलीव करते हुए अपनी नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए है। राजस्व मंडल ने आदेश जारी करते हुए भिवाड़ी में बीड़ा तहसीलदार, भिवाड़ी उप पंजीयक सहित टपूकड़ा तिजारा और कोटकासिम में हरसोली के तहसीलदारों के भी तबादले कर दिए है।
राजस्व मंडल ने क्या आदेश जारी किये
राजस्व मंडल ने आदेश जारी करते हुए अलवर जिले के द्वितीय के सब रजिस्ट्रार अनिल कुमार गोयल को भिवाड़ी में लगाया गया। वही भिवाड़ी में कार्य कर रही उप पंजीयक रेखा यादव को बीड़ा में तहसीलदार लगा दिया गया है।
ये भी पढ़े: भिवाड़ी में बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका का हुआ ट्रांसफर, अतुल प्रकाश होंगे भिवाड़ी के नए सीईओ
वही नीरू सिंह का बीड़ा तहसीलदार से तबादला करते हुए सवाई माधोपुर में तहसीलदार भू अभिलेख के पद पर लगाया गया है।
राजस्व मंडल ने सभी अधिकारी को दूसरे तहसील में लगाया
राजस्व मंडल ने अलवर के सहायक भू अभिलेख अधिकारी नरेंद्र भाटिया को कोटकासिम के हरसोली में तहसीलदार लगाया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण से तहसीलदार शैतान सिंह यादव को टपूकड़ा तहसीलदार लगाया गया है। इसी तरह श्रीगंगानगर उप पंजीयन कृष्ण सिंह को तिजारा तहसीलदार के पद पर लगाया गया है।