भूपेंद्र यादव सांसद: जाने इनकी जीवनी और पोलिटिकल करियर

bhupender yadav bjp minister bio

भूपेंद्र यादव भारत के लोकसभा के सदस्य है। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता है। भूपेंद्र यादव मूल रूप से गुरुग्राम जिले के गाँव जमालपुर के रहने वाले है। वे राजस्थान से राज्यसभा में दो बार पहुंच चुके है। भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव रेलवे स्टेशन पर नौकरी करते थे। वे कई वर्षो तक राजस्थान के अज़मेर में पदस्थ रहे। उनका पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर में कई वर्षो तक रहा। भूपेंद्र यादव ने स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा राजस्थान से ही ग्रहण की। और भूपेंद्र का जन्म भी अज़मेर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम भूपेंद्र सिंह यादव है। भूपेंद्र अपने स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही संगठन से जुड़े रहे। संगठन के कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। कॉलेज में आने के बाद छात्र राजनितिक में शामिल हो गए थे। उन्होंने अज़मेर के “सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय” से एलएलबी की डिग्री हासिल की और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे। इस लेख में भूपेंद्र यादव की जवानी, पर्सनल डिटेल, उम्र, परिवार, नेट वर्थ, राजनितिक करियर और रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे।

भूपेंद्र यादव पर्सनल डिटेल्स

नाम भूपेंद्र सिंह यादव
जन्म की तारीख 30 जून 1969
उम्र 55 साल
जन्मस्थान अजमेर (राजस्थान)
दल का नाम भारतीय जनता पार्टी
प्रोफेशन वकील और राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू
पिता का नाम कदम सिंह यादव
माता का नाम संतरा देवी
पत्नी का नाम बबीता यादव (वकील)
बच्चे प्रज्ञा यादव, शोभा यादव

राजनितिक करियर

  • 2000 में, भूपेंद्र यादव को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का महासचिव नियुक्त किया गया और वह 2009 तक इस पद पर रहे थे।
  • 2010 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था। 2014 तक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का पदभार संभाला था।
  • श्री भूपेंद्र ने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के प्रभारी थे।
  • साल 2012 में भूपेंद्र यादव को पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। और साल 2018 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने का मौका दूसरा मिला था।
  • दिसम्बर 2014 से 2015 तक निरसन और संशोधन विधयेक, 2014 पर राज्यसभा की चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2014 से 2019 तक रक्षा मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • मार्च से अगस्त 2015 तक तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर राज्यसभा की चयन समिति अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। खान और खनिज संशोधन विधयेक, सविधान विधयेक, 2014 मई से जुलाई और भ्र्ष्टाचार निवारण विधयेक, 2013 (दिसम्बर 2015 से अगस्त 2016)।
  • अगस्त 2016 से जुलाई 2021 तक लोक लेखा समिति के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न समितियों की अध्यक्षता की और वाणिज्य समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, प्रतिभूति हित प्रवर्तन और ऋण वसूली कानून और विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति सहित अन्य समितियों में सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • सितम्बर 2017 से मई 2019 तक कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय समिति के रूप में कार्य किया। मई 2017 से मई 2019 तक राज्यसभा टेलीविजन की सामग्री सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 तक नियम समिति के सदस्य रहे। नवम्बर 2022 से वे अपने नियम समिति के सदस्य के रूप में भूमिका निभाते रहे। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2020 से जुलाई 2021 तक वे लोक लेखा समिति के कार्य समूह के संयोजक के रूप में कार्य किया।
  • 7 जुलाई 2021 से उन्होंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के साथ-साथ श्रम और रोजगार मंत्री की भूमिका भी निभाई है।
  • नवम्बर 2022 में वे सलाहकार समिति के सदस्य बने।
  • 2024 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अलवर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद, उन्होंने मोदी 3.0 कैबिनेट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
  • श्री भूपेंद्र यादव 2012 से 2024 तक राज्यसभा सांसद थे।
See also  पवन खटाना की जीवनी, रॉयल डायगनोस्टिक सेंटर टपूकड़ा के मालिक

भूपेंद्र यादव की कुल संपत्ति

कुल संपत्ति ₹84.41 लाख
संपत्ति₹1.25 करोड़
देनदारियां ₹40.45 लाख

सोशल मिडिया हैंडल्स

सोशल मिडिया फॉलोवर्स (2024)अकॉउंट हैंडल
इंस्टाग्राम 82.2K फॉलोवर्सभूपेंद्र यादव
ट्विटर 581K फॉलोवर्सभूपेंद्र यादव
फेसबुक 1M फॉलोवर्सभूपेंद्र यादव
यूट्यूब 775 सब्सक्राइबर भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव के बारे में रोचक तथ्य

यह भी पढ़े: Artika Shukla IAS: जाने खैरथल-तिजारा की कलेक्टर साहिबा के बारे में, उनके शौक, रूचि, करियर, पति, लव स्टोरी

  • भूपेंद्र यादव ने “द राइज ऑफ द बीजेपी’ और ‘सुप्रीम कोर्ट ऑन फॉरेस्ट कंजर्वेशन” नमक पुस्तक लिखी है।
  • वे नियमित रूप से विभिन्न समाचार पत्रों और समाचार वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते है।
  • यादव जी ने अभी तक जो भी भूमिका निभाई है, उसमे उन्होंने साबित है, कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सिद्धांतो पर दते रहने से व्यक्ति बहुत आगे तक पहुंच सकता है।
5/5 - (1 vote)
पोस्ट को शेयर करे