भिवाड़ी में महिला दिवस से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे महिलाओ को साइबर सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनने के जरुरी टिप्स दिए गए। इस कार्यक्रम में भिवाड़ी की करीब 150 महिलाएं और युवतियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भिवाड़ी जिले के कई थानों की पुलिस भी शामिल हुई और महिलाओ को उनके सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
इस कार्यक्रम में भिवाड़ी जिले के कई थानों से आए पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और मुश्किल वक्त में अपनी सुरक्षा कैसे करें। इसके बारे में महिलाओं को जरुरी टिप्स दिए है। इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी में मदद लेने के तरीके और साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।
कॉन्स्टेबल रजत शर्मा ने बताया
एक कॉन्स्टेबल रजत शर्मा ने महिलाओं को मोबाइल फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर ठग जीमेल, व्हाट्सएप और मोबाइल के अन्य ऐप्स के जरिए आपके फोन का एक्सेस ले सकते हैं
ये भी पढ़े: भिवाड़ी में साक्षरता दिवस का आयोजन, एनजीओ के संस्थापक को अवार्ड से सम्मानित किया गया
और उसे दूर बैठकर ऑपरेट कर सकते हैं। भिवाड़ी पुलिस की कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबलों ने सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर और अपना नंबर भी महिलाओं को दिया।
रोटरी अध्यक्ष नीरज झालानी ने कहा
इस कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष नीरज झालानी भी आए, उन्होंने वहां आए सभी लोगों का स्वागत किया और महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिए। उन्होंने भिवाड़ी पुलिस की कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए हैं।